Home Breaking News रसोइयों को वितरण किए गए कैशलेश चिकित्सा कार्ड ...

रसोइयों को वितरण किए गए कैशलेश चिकित्सा कार्ड सम्मान समारोह में विधायक ने वितरण किए डेमो चेक

0
62

रसोइयों को वितरण किए गए कैशलेश चिकित्सा कार्ड

 

सम्मान समारोह में विधायक ने वितरण किए डेमो चेक

रसोइयों को कार्ड वितरण करते विधायक

 

जागरण मोर्चा, कार्यालय

 

पूरनपुर। नगर के ब्लॉक सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत परिष्दीय स्कूलों में तैनात रसोईयों के लिए सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। भाजपा विधायक वावूराम पासबान कार्यक्रम में पहुंचे और समारोह का शुभारंभ किया। जिसमे पूरनपुर क्षेत्र की रसोईयां शामिल हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रसोइया माताओं-बहनों को डेमो चेक एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर उनका मानदेय दो हजार रूपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया गया। इस पर शुभकामनाएं दीं। भाजपा विधायक वावूराम पासबान ने कहा कि

विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए प्रतिदिन प्रेम, ममता और आत्मीयता के साथ भोजन तैयार करने वाली हमारी रसोइया माताएं-बहनें प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के पोषण अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कड़ाके की ठंड हो, भीषण गर्मी हो या बारिश का मौसम वे अपनी जिम्मेदारी का निरंतर निर्वहन करते हुए विद्यालय आने वाले बच्चों के लिए भोजन तैयार करती हैं। उनका कार्य केवल भोजन बनाने तक सीमित नहीं है। वे विद्यालय आने वाले बच्चों के साथ एक मातृत्वपूर्ण रिश्ता बनाकर उनके स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर भविष्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रसोइयों के हित में लिया गया यह निर्णय उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। इसके साथ ही कैशलेस चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराए जाने का निर्णय स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बीमारी या आकस्मिक स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों में उपचार के लिए आर्थिक चिंता कम होना किसी भी परिवार के लिए बड़ी राहत है। सरकार का यह प्रयास रसोइया माताओं-बहनों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। इस दौरान उपजिलाधिकारी मंयक गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी हेमंत यादव, खंड शिक्षाधिकारी विजय वीरेंद्र,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, तहसीलदार आशीष गुप्ता सहित कई मौजूद रहे।

————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here