Home Breaking News घर से जहर खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला : हालत बिगड़ी तो...

घर से जहर खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला : हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल कराया गया भर्ती सिविल लाइन थाना पुलिस पर प्रताड़ित करने का लगाया महिला ने लगाया आरोप

0
184

घर से जहर खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला : हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल कराया गया भर्ती

सिविल लाइन थाना पुलिस पर प्रताड़ित करने का लगाया महिला ने लगाया आरोप

गंभीर भारत में हायर सेंटर रेफर की गई महिला

एसएसपी अंकिता शर्मा ने जांच के दिए आदेश, सीओ सिटी जांच में जुटे

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय काशीराम आवास कॉलोनी की रहने वाली महिला ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट, तमंचे से फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसके बेटे को चौकी पर बैठा लिया और चोरी के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। इससे परेशान होकर सोमवार को महिला ने घर से जहर खा लिया और एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। वहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

महिला नीता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 30-31 अगस्त की रात करीब दो बजे विपिन, गोविंदा उर्फ काजल (किन्नर) और तीन अज्ञात लोग जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने कार की चाबी मांगी और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान विपिन ने तमंचे से फायर भी किया। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए और पुलिस को सूचना दी।

महिला का आरोप है कि अगले दिन सुबह पांच बजे आरोपी दोबारा लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर उसके घर पहुंचे और दरवाजे पर पथराव किया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर चले गए।

शिकायती पत्र में महिला ने पुलिस पर उसके बेटे अरुण को चौकी ले जाने और 20 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अंकिता शर्मा ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here