Home Breaking News नहीं बर्दाश्त हुआ पोते की मौत का सदमा दादी की भी हुई...

नहीं बर्दाश्त हुआ पोते की मौत का सदमा दादी की भी हुई मौत

0
61

नहीं बर्दाश्त कर पाई दादी अपने पोते की मौत का सदमा, हुई मौ

पीलीभीत के बीसलपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पोते की मौत का सदमा एक दादी सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक, बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी श्याम कली के पोते हर्षित राठौर की करीब एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। यह हादसा बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर जीरोहनिया के पास हुआ था।

बताया जा रहा है कि पोते की असमय मौत के बाद से श्याम कली गहरे सदमे में थीं और लगातार उसे याद कर रोती रहती थीं। इसी मानसिक आघात के चलते उन्होंने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। एक ही परिवार में एक सप्ताह के भीतर दो मौतों ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  1. फिलहाल के लिए इतना ही, देखते रहिए जागरण मोर्चा डिजिटल। मुझे यानी करुणा पांडे को दीजिए इजाजत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here