Home Breaking News गणेश मेले का सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन ...

गणेश मेले का सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन   उद्घाटन के बाद जनता के लिए खोल दिया गया मेला

0
125

गणेश मेले का सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन

उद्घाटन के बाद जनता के लिए खोल दिया गया मेला

जागरण मोर्चा, कार्यालय

चंदौसी प्रसिद्ध गणेश चौथ मेले का शनिवार को आगाज हो गया। सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह मेला 2 अक्तूबर तक चलेगा। फूलडोल मेला ग्राउंड में गणेश स्तंभ के पास स्थापित किया गया है। सोमवार को गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की रथयात्रा निकाली जाएगी।

शुक्रवार को मेला ग्राउंड स्थित मेले के मुख्य गेट का उद्घाटन सभी धर्म के प्रतिनिधियों द्वारा सीता काटकर किया गया उद्घाटन करने वालों में सनातन धर्म से पंडित मेवाराम, ईसाई धर्म से डैरियल मेसी, मुस्लिम धर्म से गुलाम साविर, सिख धर्म से सुखप्रीत सिंह और बौद्ध धर्म से एके सिंह शामिल थे। इसके बाद मिला लोगों के लिए खोल दिया गया मेले में सुरक्षा की दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

उद्घाटन के बाद फूलडोल मेला ग्राउंड में गणेश स्तंभ के नीचे स्थापित कर दिया गया। इसे मेले के अंतिम दिन वापस गणेश मंदिर में पहुंचा दिया जाएगा। 21 दिन तक मेले के दौरान इसका पूजन वहीं होगा। मेला उद्घाटन के समय से ही मेले में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रात भर मेले में रौनक रही। मेले में खेल-खिलौने, चाट पकौड़ी, कपड़े सहित अन्य कई प्रकार के घरेलू सामान की दुकानें लगाई गईं हैं सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

लोगों ने मेले में लगी दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। मेले व गणेश मंदिर को सुंदर-सुंदर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान मेला प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव हरि गोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता, डॉ. राजीव कुमार, प्रजीत लालू, शशिकांत गुप्ता, डॉ शेखर वार्ष्णेय, प्रभात कृष्णा, लोकेंद्र शर्मा, विनय सर्राफ, सतेंद्र मामा, शुभम् अग्रवाल मौजूद रहे।

स्कूली बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणेश चतुर्थी मेले में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी का मन मोह लिया। गणेश मंदिर के सामने द्वार पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने देवा हो देवा गणपति देवा, गणपति बप्पा मोरया, देश तेरी शान पर सदके, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी आदि गीतों पर सामूहिक नृत्य कर समां बांध दी। कार्यक्रम में जीके सिल्वर स्टोन के बच्चों ने गणेश वंदना, लोकेश डांस एकेडमी, द डांस पाठशाला, केके डांस एकेडमी के बच्चाें ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

भूपाल विनायक द्वार का हुआ विधि विधान से पूजन

गणेश मंदिर के सामने मेला कमेटी की ओर से बनाए गए भूपाल विनायक द्वार बनाया गया। इसका पूजन एसडीएम आशुतोष तिवारी, सीओ विवेक जावला, पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने भी किया। इसके बाद गुब्बारों व कबूतरों को आकाश में उड़ाए गए।

भगवान गणेश का फूल डोला निकाला गाजे बाजे के साथ

 

गणेश मेले के उद्घाटन से पूर्व सीता रोड स्थित गणेश मंदिर से भगवान गजानन का फूल डोला निकाला गया। सिंहासन पर गणेशजी की छोटी प्रतिमा को रखा गया। फूल डोला सीडीओ गोरखनाथ भट्ट व सीएमओ डॉ तरुण पाठक ने निकाला। मेला व अन्य लोग ढोल नगाड़ों व बाजे के साथ शामिल हुए और मेला परिसर पहुंचे। मेला ग्राउंड में स्थित गणेश स्तंभ के नीचे मंदिर में प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद गणेश जी की पूजा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here