Home Breaking News पूरनपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की खुलेगी शाखा 

पूरनपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की खुलेगी शाखा 

0
44

पूरनपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की खुलेगी शाखा

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मिलने बरेली पहुंचे पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं गन्ना समिति के अध्यक्ष नितिन दीक्षित व अन्य

 

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

बरेली। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से जनपद पीलीभीत की पूरनपुर तहसील के कुछ प्रमुख लोगों ने मिलकर उन्हें पूरनपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की शाखा खोले जाने के लिए प्रस्ताव दिया। बैंक के संस्थापक संतोष गंगवार ने पूरनपुर में सहकारिता के क्षेत्र में अग्रणी इस बैंक की शाखा खोले जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कई अन्य मुद्दों पर भी उनसे चर्चा की गई।

इस मुलाकात के दौरान पूरनपुर क्षेत्र के आर्थिक और व्यापारिक विकास को गति देने के उद्देश्य से पूरनपुर नगर में ‘अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड’ की नई शाखा खोलने हेतु राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने माना कि पीलीभीत जिले में पूरनपुर तहसील काफी प्रगतिशील है और सहकारिता के क्षेत्र में भी यहां काफी कम हुआ है। यहां शाखा खोले जाने की जरूरत है। उन्होंने अगली एजीएम में प्रस्ताव पास कर शीघ्र बैंक शाखा खोले जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष नितिन दीक्षित, भाजपा जिला भारत समिति के सदस्य अशोक खंडेलवाल और भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य तथा व्यापार मंडल की प्रांतीय मंत्री नवीन अग्रवाल, सोनू आर्य, मयंक गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here