Home Uncategorized स्वच्छ पेय जलापूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन गंव...

स्वच्छ पेय जलापूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन गंव उदयपुर खुर्द में जल जीवन मिशन की टंकी का निर्माण अधूरा पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़कों की भी नहीं कराई मरम्मत

0
29

 

जागरण मोर्चा

पूरनपुर, पीलीभीत।शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर गांव उदयपुर खुर्द के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि गांव में जल जीवन के तहत पानी की टंकी के निर्माण को पूरा करने में उदासीनता बरती जा रही है। कई बार तहसील प्रशासन को ज्ञापन भी दिया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि करीब पांच साल पहले पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो अब तक अधूरा है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। सड़कें खोदकर पाइप लाइन बिछा दी गई लेकिन खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों को वाहन से आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। जल जीवन मिशन के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराकर निस्तारण की मांग की गई। इसके अलावा तहसील प्रशासन को भी ज्ञापन दिए गए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान ग्रामीणों ने एक बार फिर तहसील में अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इसके बाद गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द से जल्द निर्मार्ण कार्य पूरा कराकर पेेयजल आपूर्ति शुरू और खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन देने व प्रदर्शन करने वालों में राजीव कुमार, राजगुरू पांडेय, बाबा महेंद्र दास, अशोक कुमार, लक्ष्मी देवी, राम गोपाल, कालिका प्रसाद, रवि कुमार, कृष्ण सक्सेना आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here